कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया कि मोदी सरकार ने जो वायदे किए, पूरे किए हैं। प्रदेश सरकार ने कोई भी वायदा सत्तासीन होने के बाद पूरा नहीं किया है। उन्होंने यह बात जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को राज्यसभा में उम्मीदवार बना दिया जोकि 27 सालों से राम मंदिर के निर्माण में बाधा बना रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार ने ना तो बेरोजगारों को रोजगार दिया है और ना ही क्षेत्र में कोई विकास कार्य के लिए बजट मुहैया करवाया है। कहा कि वर्तमान की सरकार विकास करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।