युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार SVSD PG कॉलेज भटौली में नेहरू युवा केन्द्र ऊना एवम कॉलेज एनएसएस यूनिट द्वारा MyBharat के बैनर तले सयुक्त रूप से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर लिल्ली ठाकुर ने की बहीं मंच संचालन PNB RSETI के संकाय सद्स्य श्री आकाश भारद्वाज ने किया। उपस्थित युवाओ को नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुऐ बताया की इस 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी स्वच्छता कार्यक्रम “स्वच्छता ही सेवा” का आग़ाज़ पूरे देश किया जा रहा है जिसका समापन्न 2 अक्तूबर, 2024 को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से बढ़चढ कर इस अभियान मे भाग लेने की अपील की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन मे छात्रो ने इस अबसर पर स्वच्छता के ऊपर भाषण देकर और पोस्टर- स्लोगन आदि बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद कॉलेज परिसर मे एक स्वच्छता अभियान चलाया गया एवम स्वच्छता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉक्टर कमल किशोर, डॉक्टर अपर्णा, प्रोफेसर स्वरिमा वर्मा, प्रोफेसर संगीता, नेहरू युवा केन्द्र के सहायक रतन लाल एवम NSS यूनिट 1 व 2 के 50 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों का खास योगदान रहा।