भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को एमसी पार्क ऊना में अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से गेहूं की फसल की कटाई के दौरान बाहरी राज्य से प्रवासी मजदूरों की दिहाड़ी तय करने की मांग उठाई है और कहा है कि दिहाड़ी के साथ ही कनाल के हिसाब से भी रेट तय किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रति कनाल के हिसाब से रेट मनमाने तरीके से तय किए जा रहे हैं। उतने में किसान को गेहूं के बीज के दाम की भी वसूली नहीं हो रही है । उन्होंने इस संदर्भ में प्रशासन और सरकार से किसान हित के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।