फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: रेशम विभाग का भवन जर्जर हालत में, हादसे की आशंका

Krishan Singh Updated Fri, 29 Aug 2025 12:58 PM IST

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत 2020 में लाखों रुपये की लागत से निर्मित रेशम विभाग का भवन आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। भवन की उचित देखभाल और रखरखाव नहीं होने से इसकी हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। भवन की छत पर जगह-जगह पानी अटका हुआ है, जिससे सीलन और दरारें बढ़ गई हैं। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो यह भवन कभी भी गिर सकता है और बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को भवन की सुरक्षा और रखरखाव पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि जनता की सुविधा के लिए बने इस भवन का सही उपयोग हो सके और करोड़ों की सरकारी योजनाओं पर पानी न फिरे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें