बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आने वाले पर्यवेक्षक वृत फतेहपुर के आंगनबाडी केंद्र कुठार कलां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को वृत्त पर्यवेक्षक नानकी देवी की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन किया। इसमें उपस्थित लोगों का बेटा-बेटी एक समान, शिशु लिंग अनुपात, बेटियों से संबंधित स्कीमों, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, स्वच्छता और विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में महिला मंडल प्रधान पूनम, बेटनारी फार्मासिस्ट सुशीला, स्थानीय महिलाएं और आंगनबाडी कार्यकर्ताएं पूनम, अनु, रीटा व आशावर्कर सुदेश उपस्थित रहे।