फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस सरकार पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

कांग्रेस में अंतर्कलह है। कैबिनेट बैठकों से मंत्री रुष्ठ होकर जा रहे हैं। कांग्रेस के झूठे वादे, उनके कर्म और गारंटियां उन पर भारी पड़ रही हैं। जनता ने जब सवाल खड़े करने शुरू किए तो इनके पास जवाब नहीं है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान का शुभारंभ करने से पूर्व मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार की हर गारंटी फेल होती नजर आई है। अब यह गारंटियां पूरी होती नहीं दिख रहीं तो इनकी अपनी सरकार में अनदेखी होने लगी है जोकि इनपर भारी पड़ा है। गारंटियां पूरी नहीं करने का खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ा है। जनता के साथ धोखा होने के चलते आज इनके अपने ही विधायक नहीं हैं। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली ऐसी है कि जनजन उनकी प्रशंसा कर रहा है। इसलिए कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ने भी उनके कार्य अपने आसपास देखे हैं। यही वजह है कि उनकी प्रशंसा किए बगैर रह नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में खलबली मची हुई है। कैबिनेट बैठकों में गाली-गलौज तक की नौबत आ गई है। राज्य सभा सदस्य के चुनाव में प्रदेश सरकार के विरोध में वोटिंग होती है। कांग्रेस में अंतर्कलह है और अपने ही लोग इनके संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस के वादे झूठे पड़ रहे हैं, हर कोई इनसे कन्नी काट रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें