राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने शिरकत की विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री सोमलाल धीमान ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सोम लाल ने बताया कि मुख्य अतिथि ने लगभग 3 लाख से बना बॉक्सिंग रिंग का उद्घाटन किया और विद्यालय की चार दिवारी को 2 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने बॉक्सिंग रिंग के रखरखाव के लिए वर्षा शेड बनाने के लिए आश्वासन दिया ।मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में अब्बल आए खिलाड़ियों छात्र-छात्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले तथा एकेडमिक प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोमपाल धीमान जी ने मुख्य अतिथि सतपाल रायजादा का 2 लाख का चेक देने के लिए और बॉक्सिंग रिंग का निर्माण करने के लिए आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे एडीपीओ हायर एजुकेशन जगजीत सिंह अध्यापक विजय कुमार मंच का संचालन मैडम उर्वशी ने किया विद्यालय के ऊप्रधानाचार्य संजीव गौतम प्रवक्ता परमजीत कौर मोनिका चौधरी निशा देवी बरजिंदरसिंह रोजी जोशी कृष्णा लेखराज शास्त्री रेखा प्रवीण कुमारी अनिल कुमार गुलशन ठाकुर अनिल कुमार शशि वाला सीमा देवी प्रधान मदनपुर गुरचरण सिंह समाजसेवी छोटू राम शमशेर बिंद्रा सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।