क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। इस मौके पर तंबाकू के खिलाफ शपथ दिलाई गई। शिविर में नर्सिंग प्रशिक्षु व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।