फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सलोह स्कूल में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 05:03 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष और उपभोक्ता फोरम की सदस्य अधिवक्ता मीनाक्षी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने घर में अपने माता-पिता के साथ खुलकर बात करें। उन्होंने आह्वान किया कि पहले मित्र माता-पिता हैं और उसके बाद स्कूल में गुरु है। अगर किसी भी प्रकार की कोई लड़कियों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वह बिना डरे इसकी शिकायत स्कूल परिसर में प्रिंसिपल से करें और समाज में हो रही है तो परिजनों से करें। फिर भी समस्या का समाधान न हो तो 1098 पर भी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के अपराध को सहन करने की बजाय उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए लड़कियों को प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर आंतरिक सुरक्षा और शारीरिक बदलाव के बारे में भी लड़कियों को जागरूक किया और कहा कि इस अवस्था में जो परिवर्तन देखने को मिलता है। ऐसे में घबराएं नहीं परिजनों, गुरुजनों और चिकित्सकों से परामर्श करके ही भ्रम को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान का दौर सोशल मीडिया का दौर है और जो कुछ भी सोशल मीडिया में परोसा जा रहा है, वह पूरी तरह से फेक है। उन्होंने लड़कियों को कानूनी अधिकार और उनके कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल विक्रम बहादुर ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना करते हुए लड़कियों से आह्वान किया कि कार्यक्रम में जो जानकारी मिली है, उसका अनुसरण अपने जीवन में करें और अपने समाज में भी अन्य लोगों को जागरूक करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें