फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: ऊना के अखिल अग्रिहोत्री बने युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पहली बार जिले को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंडियन यूथ कांग्रेस के टॉप परफॉर्मर्स में देशभर में पहला स्थान हासिल करने वाले ऊना के युवा कांग्रेस नेता अखिल अग्रिहोत्री को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकुशलता और लगातार मेहनत को देखते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल अग्रिहोत्री की नियुक्ति के साथ ऊना के राजनीतिक इतिहास में भी नया अध्याय जुड़ गया है। यह पहली बार है जब ऊना से संबंध रखने वाले किसी युवा नेता को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को ऊना के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अखिल अग्रिहोत्री वर्तमान में हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में बूथ अध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक से लेकर लोकसभा और प्रदेश संगठन तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। संगठनात्मक सफर के दौरान वह ब्लॉक सचिव, हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के सचिव एवं महासचिव, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव, प्रवक्ता और महासचिव जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया। अखिल अग्रिहोत्री की संगठन में सक्रियता का एक प्रमुख प्रमाण इंडियन यूथ कांग्रेस के टॉप परफॉर्मर्स में देशभर में पहला स्थान हासिल करना भी रहा है। लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें प्रदेशभर के युवाओं का व्यापक समर्थन मिला था। कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अखिल अग्रिहोत्री ने प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन में मिली हर जिम्मेदारी सामूहिक सहयोग और साथियों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत उनका प्रयास हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को और मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना रहेगा। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें