फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एडीसी ऊना बोले- युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

ऊना जिले में पात्र युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसे लेकर विस्तृत योजना बनाई गई है। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को जिले के समस्त कॉलेज, आईटीआई व स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ डीआरडीए हॉल में बैठक कर इस विशेष अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थानों में विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित व जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र युवा वोट के अधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन समुन कपूर, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें