फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एडीसी ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को उप मुहाल बाग, ट्रक यूनियन के समीप स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है। इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, तहसीलदार(निर्वाचन) सुमन कपूर सहित नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें