जिला रूपनगर पुलिस द्वारा जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना की दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों व वाहन चोरों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है तो वहीं वाहन चोर भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी ने की। पत्रकारों से बात करते इंसपेक्टर पवन चौधरी ने कहा कि कहा कि पुलिस नाके के दौरान एक बुलेट चालक को रोककर इसके कागजात दिखाने को कहा लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बुलेट चोरी की बात कबूल की। इसके आधार पर रविंद्र कुमार उर्फ टोनी पुत्र सुरेश कुमार निवासी अफिसर काॅलौनी रूपनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने दो और बाइक चोरी करने की बात कबूल की। थाना प्रभारी ने कहा कि यह बुलेट नालागढ़ हिमाचल से चोरी किया था और इसकी निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद कर लिए हैं।