आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए कार्यकर्ता संवाद अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी के तहत सोमवार को ऊना में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतुराज गोविंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं को राजनीतिक टिप्स दिए।