अंब के राष्ट्रीय राजमार्ग तीन अंब से नादौन ज्वार में बुधवार की सुबह लगभग 3:30 बजे एचपी 84-8368 सब्जी से भरी हुई गाड़ी होशियारपुर से सुजानपुर को जा रही थी, गाड़ी के आगे अचानक बेसहारा गोवंश आ जाने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी का संतुलन खो दिया, जिसके कारण गाड़ी सड़क के किनारे लगे हुए पैराफिट को तोड़कर वटवृक्ष में फंस गई, यदि गाड़ी वटवृक्ष में नहीं फसती तो 50 फीट नीचे गहरी में खाई में गिर जाती। ड्राइवर को कोई भी चोट नहीं आई, 50 फीट गहरी खाई में गिर गिरकर सारी सब्जी बर्बाद हो गई गई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि इस विषय में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।