डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में सीबीएसई के तत्वावधान में रसायन विज्ञान विषय संबधी दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीबीएसई की ओर से प्रेषित संसाधन व्यक्ति राकेश कुमार व सुबहा राठौर ने शिरकत की। विभिन्न सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों के राज्य के विभिन्न जिलों व समीपवर्ती राज्य के लगभग 49 शिक्षकों ने भाग लिया।प्राचार्य आरएल पाठक व संसाधन व्यक्तियों द्वारा ज्योति प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य आरएल पाठक ने जिज्ञासु शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन देने का मंच है