थानाकलां क्षेत्र के कोटला खुर्द गांव में बना अस्थायी मार्ग स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह रास्ता तंग होने के साथ इसमें एक तीखा मोड़ भी है, जिसके कारण यहां बस या अन्य बड़े वाहन को मोड़ने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार जब बस या बड़ी गाड़ी इस मार्ग से गुजरती है तो पूरा वाहन सड़क के बीचोंबीच मुड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस अस्थायी मार्ग को चौड़ा किया जाए।