फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गाय चरा रही महिला पर अजगर ने किया हमला, बाल-बाल बची, देखें वीडियो

Krishan Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 01:35 PM IST

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव सुनेहरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अजगर ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला अपने घर के पास गाय चरा रही थी कि तभी झाड़ियों से निकलकर अजगर ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला ने शोर मचाते हुए भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। पंचायत की ओर से वन विभाग से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को सूचना दी। जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें