बाल वीर दिवस के उपलक्ष पर भाजपा कार्यालय दीप कमल ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज सुखमणि साहब के पाठ के आगाज के साथ किया गया। इस अवसर पर रागी जत्थे ने संकीर्तन किया और बाल वीर दिवस के बारे में संकीर्तन के माध्यम से उनके जीवन का व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर गुरु का लंगर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें संगत ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सांसद सिकंदर कुमार विधायक सतपाल सती सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।