फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में होगा 500 युवाओं का चयन, सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में करेंगे भ्रमण

Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 02:20 PM IST

ऊना विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के तहत देश भर से 500 युवाओं का चयन विभिन्न राज्यों के बॉर्डर एरिया के ग्रामीण इलाकों का दौरा करने की पहल की है। गृह मंत्रालय ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वाधान में मेरा युवा भारत के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इसमें इच्छुक युवा 23 मई तक माई भारत पोर्टल पर 30 प्रश्नों के जवाब देकर शामिल हो सकता है और चयनित युवाओं को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और किन्नौर के अलावा लद्दाख उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सीमावर्ती पंचायत के गांव का भ्रमण करने के साथ ही वहां के लोगों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मेरा युवा भारत ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पहली जून से चयनित युवा बॉर्डर एरिया के गांव का दौरा करने के लिए रवाना होंगे। जिसमें एक-एक अधिकारी मेरा युवा भारत और आईटीबीपी का दल के साथ रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें