फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में ब्यूटी पार्लर प्रबंधन के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में ब्यूटी पार्लर प्रबंधन के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक लहरी माल द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा प्रतिभागियों से निवेदन किया गया कि आगे चलकर आत्मनिर्भर बने ।इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मपाल धीमान द्वारा प्रतिभागियों से बैंकिंग योजनाएं सांझा की गई तथा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक पारुल वीरदी द्वारा प्रतिभागियों से अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण ग्रहण करने का निवेदन किया गया। पीएनबी आरसिटी के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा आगे चलकर बैंक लोन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि यह आत्मनिर्भर बन सके। इन्हें रहने खाने पीने एवं प्रशिक्षण सामग्री निशुल्क प्रदान किया जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षक रणजीत कौर तथा 35 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें