फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वास्थ्य विभाग औद्योगिक क्षेत्र में टीबी के मरीजों का लगाएगी पता

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त जिला के तहत चलाई जाएगी विशेष मुहिम
विज्ञापन

मजदूरी कर रहे प्रवासी लोगों की भी होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी को लेकर सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इस दौरान संभावित लोगों की सैंपलिंग भी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्योगों के अलावा झुग्गी झोपड़ियों में भी इस अभियान के तहत प्रवासी लोगों तक पहुंचा जाएगा। टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलेगा। इस कड़ी में उद्योगों और झुग्गी झोपड़ियों में जाकर टीबी को लेकर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान समय में जिले में क्षय रोग के जो मामले सामने आते हैं, उनमें सर्वाधिक मामले प्रवासी मजदूरों के होते हैं।
समय रहते इन मरीजों की पहचान नहीं हो पाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा झुग्गी झोपड़ियों में जाकर क्षय रोग के मरीजों की जांच करेंगे, ताकि समय रहते रोग का पता लगाकर उसका उपचार शुरू किया जा सके। इसके लिए आशा वर्कर के माध्यम से उन लोगों की जांच भी की जाएगी जो पिछले पांच वर्षों में टीबी रोग से पीड़ित हैं। इन मरीजों के साथ रहने वाले लोगों की भी इस अभियान के तहत जांच की जाएगी। जिले में जागरूकता के लिए निक्षय शिविरों का भी आयोजन होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर जाकर भी लोगों को टीबी के कारणों, लक्षणों और उपचार को लेकर भी जागरूक किया जाएगा ताकि जिले को क्षय रोग मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्षय रोग को लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। विभाग की टीमेें इन स्थानों पर प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग भी करेंगी। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डाॅ. विशाल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें