फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिसंबर सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन : ब्रजेश

Tue, 17 Dec 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि और स्कूल स्टाफ के साथ। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
जोल (ऊना)। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य और जज्बे को सलाम करने का दिन है। आज ही के दिन ही 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। यह युद्ध 13 दिन चला था।
विज्ञापन

ब्रजेश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहड़ा में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उनके साथ दीप कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल में नेहरु युवक मंडल अंबेहड़ा और नेहरु युवा केंद्र (एनवाईके) ऊना के सयुंक्त तत्वाधान में विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अमन देव गर्ग ने की।
कार्यक्रम के दौरान नेहरु युवक मंडल ने चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई, जिसमें लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला में तन्वी शर्मा ने पहला, गुनगुन ने दूसरा और अक्षरा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी संजीव कुमार, नेहरू युवक मंडल के अध्यक्ष नवनीत शर्मा, युवक मंडल के सचिव अजय शर्मा, संदीप कुमार, दीपक कुमार, नजमा, सुरेश कुमार, सलिल सोनी, सतीश कुमार, सुभाष चंद व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें