परवाणू-सोलन फोरलेन के बीच शनिवार से अवैध अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम सोलन व कसौली की अध्यक्षता में इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। इसमें फोरलेन के किनारे लगी अवैध रेहड़ी-फड़ी और पार्क वाहनों को हटाया जाएगा। एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल की अध्यक्षता में सोलन के बाईपास पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसमें रेहड़ी-फड़ी वालों में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने आधे घंटे में सामान उठाने के सभी को निर्देश जारी किए है।