अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और हिमाचल के सह प्रभारी विदित चौधरी ने सोलन में पत्रकारवार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में वोट चोर - गद्दी छोड़ अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत शिमला से हो चुकी है। वहीं आज सोलन के धर्मपुर से इसकी शुरुआत हुई। इसमें जिला सोलन से करीब 10 हजार लोगों की हस्ताक्षर करवाकर पूरे प्रदेश में चले हस्ताक्षर अभियान को कॉपी 13 अक्टूबर को शिमला में प्रियंका गांधी को इसे सौंपा जाएगा ताकि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इसे राष्ट्रपति को सौंप सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे, जबकि बीजेपी ने खुद इसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस की यह साबित कर दिया कि वो वोट चोरी कर रहे हैं।