फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राहुल गांधी से दुर्व्यवहार, नीट पेपर लीक पर कांग्रेसियों ने सोलन मालरोड पर निकाला मशाल जुलूस

सोलन। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस की ओर से नीट पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में एक मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस बुधवार शाम 6:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह से शुरू हुआ और मालरोड़ होते हुए पुराने उपायुक्त चौक पर संपन्न हुआ। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष बरमाणी समेत कर्नल संजय शांडिल, रमेश ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, पार्षद अंकुश सूद, समेत कई कांग्रेसी नेता एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि देश में युवाओं से साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लगातार पेपर लक हो रहे हैं। अब तक 52 पेपर लीक हो चुके हैं। मगर केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेसी नेत्री के साथ भी दिल्ली में दुर्व्यवहार किया गया। केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है और जो भी कोई उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करता है, उनको दबा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें