सोलन में वाल्मीकि सुधार सेवा समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। वाल्मीकि सेवा सुधार समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद मट्टू ने कहा कि आज हर घर में रामायण की किताब रखी गई है, विदेश में भी रामायण का पाठ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जरूरत है कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे और उन्हें भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करें और रामायण का पाठ करने के लिए भी कहे ताकि बच्चों में अच्छे संस्कार बना सके। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस पर नगर कीर्तन सहित के कार्यक्रम हुए उन्हें आज इसका समापन किया गया।