फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: पुण्यतिथि पर हिमाचल निर्माता डॉ. परमार को दी श्रद्धांजलि

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर चिल्ड्रन पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी गई। सिरमौर मंच की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में डाॅ. परमार का अमूल्य योगदान है। डाॅ. परमार संविधान समिति के सदस्य भी रहे व देश के संविधान में भी उनका योगदान है। नगर निगम की महापौर उषा शर्मा ने कहा कि डॉ. परमार के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जोगिंद्रा बैक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि युवाओं को परमार से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए । उन्होंने कहा कि परमार दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। सिरमौर कल्याण समिति के प्रधान प्रदीप ममगई ने बताया कि डाॅ. यशवंत सिंह परमार दूरदर्शी सोच के व्यक्तित्व के थे। उनके बताए गए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने बताया कि परमार की शिक्षाओं का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्वांजलि है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें