सोलन शहर में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों को 8वें दिन मुश्किल से पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं, जल संकट के बीच जल शक्ति विभाग की सपरून के पास पाइप लाइन फटने के वीडियो भी वायरल हुआ है। ये वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। पाइप के फटने से कई घंटे तक फव्वारा बना रहा।