फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य, स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए

डिग्री कॉलेज सोलन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुज गुप्ता व डॉ. अंकिता ने कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बीमारियों का बीपी, शुगर व अन्य रूटीन टेस्ट किए। इस दौरान डाॅ. अनुज गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह सही खानपान और नियमित व्यायाम से आप अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही सर्वाइकल पेन के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने डॉ. अनुज व डॉ. अंकिता का आभार जताया। इस दौरान डॉ. मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें