बुल्गारिया में हुई अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में सोलन जिला के तीन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का नेतृत्व और बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोलन से इस प्रतियोगिता में भाग लेने गई दो महिला खिलाड़ियों में से एक ने स्वर्ण पदक जीता और दूसरी ने सिल्वर मेडल जीता। हिमाचल प्रदेश कूडो एसोसिएशन के प्रधान अजय कुमार जसवाल ने बताया कि उनके तीन खिलाड़ी बुल्गारिया में कूडो ने भारतीय टीम का नेतृत्व करने गए थे। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दो पदक जीतने में सफलता हासिल की है। स्वर्ण पदक विजेता पेमा ठाकुर ने बताया कि उन्हें कूडो प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करके अच्छा लगा व उन्होंने सवर्ण पदक जीता है।