फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार बोले- दो माह में कार्यकारिणी होगी गठित, संगठन को मिलेगी मजबूती

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दो माह में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। संगठन में न केवल वरिष्ठ बल्कि युवाओं व महिलाओं का भी साथ लिया जाएगा। रविवार को दिल्ली से शिमला जाते समय नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का प्रवेशद्वार परवाणू में स्वागत किया गया। यहां पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं समेत दून व नालागढ़ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 11:00 बजे परवाणू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत में नारे लगाए। इस दौरान उनके साथ विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बावा हरदीप सिंह, रामकुमार चौधरी भी मौजूद थे। इसके बाद जाबली, धर्मपुर, कुमारहट्टी व सोलन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। सोलन से वे करीब 12:45 बजे शिमला की ओर निकले। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शिमला राजीव भवन में अपना पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें