सोलन शहर के पुंजविला स्कूल के शरारती तत्वों ने फिर शौचायल व पेयजल के लिए लगाए नल चोरी कर लिए हैं। वहीं, स्कूल प्रांगण में पड़े हुए गमलों को भी तोड़ दिया है। स्कूल में इन प्रकार की घटना दूसरी बार हो गई है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद चार दिवारी लांघ कर शरारती तत्व स्कूल में घुस रहे हैं। सुबह जब बच्चे व स्टाफ स्कूल पहुंचा तो वे प्रांगण को देख हैरान हो गए। सभी गमले टूटे पाए गए। इसी के साथ शौचायल व अन्य जगह पर लगे नल भी टूटे हुए दिखाई दिए। इनके बाद स्कूल प्रबंधन ने खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस में भी शिकायत दी गई है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी हरिराम चंदेल ने बताया कि पुलिस को स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया गया है। स्कूल में सामान को काफी नुकसान हुआ है। पहले भी स्कूल में चोरी हो चुकी है।