करवाचौथ को लेकर सोलन के बाजार सज गए हैं। त्योहार से पहले बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। मिठाई, कपड़े, आभूषण और अन्य सामान की दुकानों पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवा, नारियल और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री लेने के लिए भी दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वीरवार को करवाचौथ होने के चलते दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को सामान से सजा दिया है। बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ गई है और महिलाएं पहले से ही जरूरी सामान खरीदने में जुटी हैं। करवाचौथ से पहले बाजारों में जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों के पास भी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं त्योहार वाले दिन की भीड़ से बचने के लिए पहले ही मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। करवाचौथ के दिन अधिक भीड़ होने के कारण महिलाएं पहले से तैयारी कर रही हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी तरह-तरह की मिठाइयां सजाई गई हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।