फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: जोगिंद्रा बैंक ने 102 वर्ष पूरे किए, 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज

सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने अपनी 102 वर्षों की यात्रा पूरी कर 103वें वर्ष में प्रवेश किया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने इस यात्रा को सहकारिता, विश्वास और जनसेवा की विरासत बताया। उन्होंने कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 2,200 करोड़ रुपये की बैलेंस शीट कायम रखी। इस अवधि में बैंक की आय लगभग 160 करोड़ रुपये रही। बैंक के 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर बैंक के नए प्रतीक चिह्न का भी विमोचन किया गया। बैंक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। कृषि, छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार जैसी आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुकेश शर्मा ने कहा कि 102 वर्षों की यह यात्रा सामूहिक विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने निदेशक मंडल, प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पंकज सूद, सहायक महाप्रबंधक कुलदीप कुमार, भारत भूषण, एलडी शर्मा और गुरमीत सिंह सहित प्रधान कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें