फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलन की छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान, स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत

सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सोलन की बेटियों ने प्रदेशभर में विद्यालय का नाम रोशन किया है। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की छात्राओं ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद स्कूल पहुंची छात्राओं का शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पा मलिक शर्मा ने विजेता छात्राओं का अभिनंदन किया। उन्होंने छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाकर खुशी साझा की। उन्होंने इस सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही विद्यालय की पूरी टीम का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब छात्राएं भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि छात्राओं को अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर मिली सफलता के बाद अब सभी की निगाहें भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं। सोलन की इन छात्राओं की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें