आईटीआई सोलन में शनिवार को इंटर प्रतियोगिताओं के अंतिम मुकाबले करवाए गए। इनमें एक क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला गया। शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड को हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबला टर्नर ट्रेड और डीएमसी ट्रेड के बीच खेला गया, जिसमें टर्नर ट्रेड ने 18 अंकों के साथ जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में इलेक्ट्रोनिक ने फिल्टर ट्रेड को 13 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक और टर्नर ट्रेड के बीच खेला गया।