फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: जिला परिषद बगलैहड़ वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राणा ने भरा नामांकन

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों का माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है और विभिन्न वार्डों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में जिला परिषद बगलैहड़ वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को भारी समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान क्षेत्र में चुनावी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने जोरदार नारेबाज़ी कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जितेंद्र राणा लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं और अपने स्तर पर भी कई विकास कार्य करवाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार विकास और जनसेवा के मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी को भारी समर्थन देगी। नामांकन रैली के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जितेंद्र राणा का स्वागत किया। समर्थकों का कहना था कि राणा क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं और आने वाले समय में बगलैहड़ वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे। जितेंद्र राणा ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के विकास, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें