नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने मंगलवार को दभोटा पुल की मरम्मत कार्य का भूमि पूजन करवाया। यह पुल 8 जुलाई 2023 को तेज बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। हिमाचल व पंजाब सरकार ने संयुक्त रूप से वर्ष 1999 में इस पुल को बनाया गया था। अब टूटने पर भी इसकी मरम्मत भी दोनों राज्यों की सरकारों ने करनी है। विधायक हरदीप बावा ने बताया कि पुल के मरम्मत पर 2.91 करोड़ रुपये खर्च आएगा। पुल की कुल लंबाई 146 मीटर है। लेकिन 41.7 मीटर हिस्सा डैमेज हो गया है। 17.5 मीटर हिस्सा हरियाणा व 24.1 मीटर हिस्सा हिमाचल का है। इस पुल की मरम्मत करने के लिए दोनों राज्य सरकार के मुख्य सचिव की बैठक चंडीगढ़ में हुई और इस पुल के निर्माण के लिए 50-50 फीसदी पैसा जमा करना का फैसला हुआ। हिमाचल सरकार ने मई माह में 1.45 करोड़ रुपये जमा करवा दिए थे। पंजाब सरकार ने इस कार्य के लिए टेंडर लगाया और इसकी मरम्मत करने का कार्य कुमार एंड कंपनी होशियारपुर को दिया गया है।