नालागढ़ के वार्ड नंबर 2 आईपीएच कॉलोनी स्थित गौरी शंकर में वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में रामचरितमानस अखंड पाठ किया गया। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया एवं ध्वजारोहण किया गया। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता, सचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष ममता भारद्वाज, यादव किशोर गौतम, रीना शर्मा, विजया गौतम हरदीप शर्मा, शुभम सहित सभी कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।