फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर बोले- आपदाग्रस्त हिमाचल को मिले विशेष राहत पैकेज

आम आदमी पार्टी ने मंडी जिले और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों से एकजुट होकर प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए एक विशेष राहत पैकेज की मांग की। आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन ने प्रदेश में जान-माल, पशुधन और आधारभूत संरचना को भारी क्षति पहुंचाई है। कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है। सुक्खू सरकार बहाने न बनाए और केंद्र से एक बड़ा विशेष राहत पैकेज दिलाए। सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को हिमाचल की इस आपदा के लिए विशेष पैकेज लेकर आना चाहिए। इस अवसर पर रीता ठाकुर, जतिन मुसाफिर, रणबीर मंढोतरा, सुशील पंवर, चेतन कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें