अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नालागढ़ स्थित अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें नालागढ़ पुलिस को ओर से उप निरीक्षक शक्ति नंदन ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। नशे के दुष्प्रभावों और उसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र भारद्वाज, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अनिल तथा आरक्षी कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।