फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: छात्र प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मामले को लेकर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) जिला समिति सोलन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन उपायुक्त सोलन के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें घटना की न्यायिक जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। एआईएलयू ने ज्ञापन में कहा कि छात्र कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उनका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था। संगठन का कहना है कि यदि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग हुआ है तो इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। एआईएलयू ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित है और ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होना जरूरी है। यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोष तय किए जाएं और भविष्य में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि इस मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं और संबंधित प्रकरण न्यायालयों में भी विचाराधीन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें