आईआरजी एनजीओ के सहयोग से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न आयुर्वेदिक केंद्रों से आए स्वास्थ्य कर्मियों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें लोगों को परंपरागत अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी आदि सेहत को मजबूत बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विषय में लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत स्टाफ के लिए 25 रिवॉल्विंग चेयर्स प्रदान की गई। इस अवसर पर उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज झुल्का, आई आर जी संस्था के प्रोग्राम अफसर बलजिंदर सिंह, डॉ. बबीता, डॉ. कंचन चौहान, संगीता चंदेल, दिनेश कुमार, पिंकी वर्मा और सुषमा शर्मा उपस्थित रहे।