बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन नालागढ़ में आयोजित की गई । बैठक सबसे पहले पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा की गई और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने कहा कि हमारी सेना दुनिया की श्रेष्ठतम सेनाओं में से एक है तथा पाकिस्तान को सही समय पर उचित जवाब दिया जाएगा। बैठक में भवन की प्रथम मंजिल के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। माता राम ने कहा उन्हें प्रथम मंजिल के निर्माण का कार्य के लिए एक चुनौती मिली थी जिसे लीग ने स्वीकार किया और पूर्व सैनिकों के अलावा उनके परिवारों और समाज में अन्य लोगों से भरपूर सहयोग मिला जिसके परिणामस्वरूप कार्य पूरे करने का जो लक्ष्य 30 अप्रैल लिया था जो लगभग पूरा हो चुका है। जो थोड़ा बहुत कार्य है 14 मई तक पूरा हो जाएगा और शीघ्र ही प्रथम तल पर ईसीएचएस तथा भूतल पर कैंटीन बहुत जल्दी खुल जाएंगे। बैठक में इस भवन के निर्माण में सहयोग देने के लिए सभी पूर्व सैनिकों, समाज के दानियों और उद्योगों का धन्यवाद किया गया । यहां यह उल्लेखनीय है कि इस भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे और टेंडर लगने के बाद कार्य भी शुरू हो गया था किंतु दूसरे ही दिन सूचना मिली कि सरकार ने टेंडर रद्द कर दिया गया था। इसके बाद लीग ने इस भवन को जनसहयोग से बनाने का फैसला किया था। बैठक में सरकार से मांग की गई कि नालागढ़ बद्दी फोरलेन के कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में कैप्टन कमल कुमार, सुरेशकुमार, माता राम, शमशेर सिह, रामलाल, भगतराम, दीपक किनायत, मदन लाल, मुकेश कुमार, श्यामलाल, सुशील कुमार, नसीब चंद, प्रकाश चंद, करतार चंद, हरबंसलाल सहित अन्य पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे।