फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मांगों को लेकर एमईएस कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, ओपीएस बहाली मांगी

छावनी बोर्ड कसौली, डगशाई और सुबाथू के मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। इसे लेकर कर्मचारियों ने 11 जनवरी तक क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह एमईएस कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इसके बाद कर्मचारी क्रमिक अनशन में बैठ गए हैं। यूनियन के प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है तो केंद्र सरकार को भी इसे लागू करना चाहिए। अगर कर्मचारियों की केंद्र सरकार नहीं सुनती है और मांग पूरी नहीं करती है तो आगामी दिनों में आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने 11 जनवरी तक क्रमिक अनशन शुरू किया है। जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें