फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन में लगा कपड़ों का लंगर, 4,000 से अधिक कपड़े निशुल्क बांटे

आशीष कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 08:09 PM IST

रोटरी क्लब सोलन की ओर से मॉल रोड पर जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष कपड़ों का लंगर का आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को उनकी जरूरत, साइज और पसंद के अनुसार अच्छी स्थिति के कपड़े निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में करीब 4,000 कपड़ों का वितरण किया गया। इस सामाजिक पहल के लिए रोटरी क्लब सोलन के सदस्यों, उनके रिश्तेदारों और मित्रों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। घरों से एकत्र किए गए कपड़ों को पहले धोकर और प्रेस करने के बाद व्यवस्थित ढंग से वितरण के लिए लाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जरूरतमंद लोगों को अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार कपड़े स्वयं चुनने की पूरी स्वतंत्रता दी गई। क्लब के प्रधान डॉ. संजीव उप्पल ने बताया कि कपड़ों का लंगर एक बार की पहल नहीं है, बल्कि इसे सर्दियों से पहले दोबारा आयोजित करने की योजना है। इसके माध्यम से ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ी ऐसी जनहितकारी गतिविधियां भविष्य में भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें