फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka-Shimla Railway: कालका-शिमला रेललाइन के सभी स्टेशन होंगे हाईटेक, CCTV निगरानी में रहेगा पूरा परिसर

कालका-शिमला रेललाइन पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय की विशेष परियोजना के तहत इस विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज रेलमार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे स्टेशन परिसरों की निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी और सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा। परियोजना के तहत कैमरे लगाने का कार्य रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड करेगा। आधुनिक तकनीक से लैस इन कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई निगरानी व्यवस्था से संदिग्ध गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ने के साथ-साथ स्टेशन परिसरों में अनुशासन और निगरानी व्यवस्था भी बेहतर होगी। कालका-शिमला रेललाइन देश की ऐतिहासिक और यूनेस्को विश्व धरोहर रेल परियोजनाओं में शामिल है। इस मार्ग पर हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक सफर करते हैं। ऐसे में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें