रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न जगहों से युवा कैंपस साक्षात्कार देने आए हैं। मैसर्स पनेशिया बायोटेक बद्दी में 5 पद और मैसर्ज बीआरडी मेडिलैब यूनिट-2 में 8 पदों की और माइक्रोटेक की 200 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार हुए। हालांकि, सुबह से अभ्यर्थी कम ही पहुंचे है। जिला रोजगार अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शाम तक साक्षात्कार चलेंगे। इसमें कोई भी युवा भाग ले सकता है। काबलियत के अनुसार नौकरी दी जाएगी।