हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का नशे के खिलाफ अभियान के तहत कंडाघाट में जागरूकता रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा ने की। उनके साथ खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सभी जिला व खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली में लोगों से नशा छोड़ने की अपील की।